{"_id":"61391dd88ebc3e494078b4c8","slug":"parliamentary-committe-reached-in-shrinagar-shrinagar-news-jmu243233079","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति ने नियंत्रण रेखा और घाटी के भीतरी इलाकों के हालात जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय समिति ने नियंत्रण रेखा और घाटी के भीतरी इलाकों के हालात जाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी के नेतृत्व में 11 सांसदों ने बुधवार को श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कोर मुख्यालय का दौरा किया। मुख्यालय पहुंचने पर चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सांसदों का स्वागत किया। सेना प्रवक्ता कर्नल इमरोन मौसवी ने बताया कि जीओसी ने उन्हें नियंत्रण रेखा और घाटी में भीतरी इलाकों की स्थिति से अवगत कराया। उन्हें हिंसा के चक्र को तोड़ने और कश्मीर में शांति और स्थिरता लाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।
मौसवी ने बताया कि इसके अलावा समिति के सदस्यों को अवाम और जवान के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में चिनार कोर के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया। विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने सदस्यों को विदेश मंत्रालय के आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। समिति के सदस्यों को बाद में आधुनिक उपकरण दिखाए गए जो वर्तमान में सेना द्वारा प्रभावी रूप से उपयोग किए जा रहे हैं। सेना प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मामलों की संसदीय समिति ने सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की और कश्मीर में बेहतर सुरक्षा स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
संसदीय समिति के सदस्यों ने सभी मंचों पर जमीनी सच्चाई को साझा करने के लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के स्तर पर अधिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी समेत अन्य सभी सदस्यों ने चिनार युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।