फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army will not retaliate even if Pakistan violates ceasefire said GOC Vajra Division

पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन करता है तो भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे: जीओसी वज्र डिवीजन

Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Indian Army will not retaliate even if Pakistan violates ceasefire said GOC Vajra Division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर पर एलओसी पर सीजफायर समझौते के ठीक दो दिन बाद सेना ने कहा कि उनके द्वारा इस समझौते का पूर्ण रूप से जमीनी स्तर पर पालन किया जा रहा है। उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान भी इस समझौते को जमीनी स्तर पर बरकरार रखेगा।

विज्ञापन


वज्र डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल वीबीएम कृष्णन ने कहा कि भारतीय सेना पूरा सैयम बरतेगी। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उलंघन करने पर भी जितना हो सकेगा जवाबी कार्रवाई नहीं करेंगे। कहा कि इस समझौते से एलओसी से सटे करीब 300 गांव के लोग राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में तैनात सेना के एक कमांडर ने शनिवार को एक बार फिर से दोनों देशों के डीजीएमओ द्वारा सीजफायर को लेकर किये गए समझौते का स्वागत किया। श्रीनगर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित सेना की वज्र डिवीजन के मुख्यालय में अमर उजाला से बातचीत में जीओसी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान भी इस समझौते को जमीनी स्तर पर बरकरार रखेगा। सीजफायर समझौते के तहत जो भी सेना की फायरिंग रेंज एलओसी के करीब हैं वहां पर फायरिंग प्रैक्टिस भी रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की वज्र डिवीजन के तहत कुपवाड़ा जिले का तंगधार सेक्टर, केरन सेक्टर, मछिल सेक्टर और बांदीपोरा जिले का गुरेज सेक्टर का इलाका आता है। यह समझौता एलओसी से सटे गावों में शांति, सुरक्षा और विकास का दौर लाएगा।

कुछ वर्षों में आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा: जीओसी

कृष्णन ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इस कदम की वजह से एलओसी पर शांति का माहौल दोनों देशों के बीच विश्वास पैदा करता है तो यह शांति बहाली के लिए पहले कदम के तौर पर माना जाएगा। लेकिन पूरी तरह से शांति बहाली के लिए एक लम्बा सफर तय करना बाकी है।

जीओसी ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि आने वाले कुछ वर्षों में आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। कहा कि इस समझौते के बाद से एलओसी अभी तक बिलकुल शांत है, कोई भी सीजफायर का उलंघन नहीं हुआ है। लेकिन अभी भी ताजा इनपुट्स के अनुसार सीमा पार लॉन्चिंग पैड्स पर आतंकियों की मौजूदगी है जिसे ध्यान में रखते हुए सेना हाई अलर्ट पर है और पूरी तरह से किसी भी घुसपैठ की कोशिश को विफल बनाने के लिए सक्षम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed