{"_id":"6135349b8ebc3e5009000c39","slug":"pakistan-flag-wrapped-on-geelani-s-body-begins-probe-shrinagar-news-jmu2430242116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने की जांच शुरू
विज्ञापन
श्रीनगर। अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के शरीर पर पाकिस्तान झंडा लपेटे जाने और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में शामिल लोगों पर सख्ती की तैयारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही वीडियो को खंगालकर इसमें शामिल लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिलानी के परिवार के कुछ सदस्यों पर कार्रवाई हो सकती है।
एक वीडियो क्लिप में गिलानी के शरीर को पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखाया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए बडगाम पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस जैसे ही गिलानी के शव तक पहुंची तो गिलानी के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया था।
कश्मीर को खुली जेल बना दिया
इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मुकदमा दर्ज करने की आलोचना की है। ट्वीट किया कि कश्मीर को खुली हवा की जेल बना दिया गया है और मरे हुए लोगों को भी छोड़ा नहीं जा रहा। एक परिवार को अपनी मर्जी से दुख जताने और अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया जा रहा। गिलानी साहब के परिवार पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने से पता चलता है कि भारत सरकार भीतर तक निर्मम है। यह नए भारत का नया कश्मीर है।