फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pahalgam Terror Attack: Mehbooba Mufti visits Pahalgam, directly interacts with the public

Pahalgam Terror Attack: हमले के बाद पहली बार पहलगाम पहुंची महबूबा मुफ्ती, बोलीं-पर्यटकों को सुरक्षित रखे सरकार

Mon, 05 May 2025 01:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 05 May 2025 01:50 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack: Mehbooba Mufti visits Pahalgam, directly interacts with the public
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती रविवार को पहलगाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन

 

Pahalgam Terror Attack: Mehbooba Mufti visits Pahalgam, directly interacts with the public
पर्यटकों ने महबूबा मुफ्ती को फूल देकर स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों ने महबूबा मुफ्ती को फूल भेंट किए और उनका स्वागत किया।



पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 22 अप्रैल की घटना को पहलगाम के लोगों के लिए सदमे का रूप बताते हुए कहा कि कश्मीरियों ने पर्यटकों की जान बचाने की पूरी कोशिश की। महबूबा ने गृहमंत्री से अपील की कि दहशतगर्दी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के पर्यटन को यह घटनाएं प्रभावित करती हैं, लेकिन पर्यटक इस समय भी यहां आकर यह दिखाते हैं कि वे डरते नहीं हैं। उनका कहना था कि सरकार पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती करें और पर्यटकों को सुरक्षित रखना चाहिए।

साथ ही, महबूबा ने सरकार से अपील की कि पर्यटकों को घोड़े देने वालों को वित्तीय सहायता दी जाए, और इस वर्ष होटलों और टैक्सी संचालकों के ऋण पर ब्याज नहीं लगेगा। महबूबा ने पर्यटन क्षेत्र के संकट को दूर करने और कश्मीर के व्यवसायियों को राहत देने के लिए यह अपील की है।
 
 

महबूबा मुफ्ती ने 27 शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा मैंने उन 27 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिनकी जानें गईं। हमारी भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन दिनों में, हमें कई युवा, महिला और व्यापारी ने फोन किया, जिन्होंने बताया कि वे डरे हुए थे और खतरा महसूस कर रहे थे। तो, अमित शाह से कई वर्षों बाद मैंने बातचीत की, और वह बहुत अच्छे थे। कुछ स्टॉप और चेक्स लगाए जाएंगे।



मैंने सुना कि यहां के लोग भयभीत हैं, और इसे दूर करना चाहती थी। पहलगाम आए सभी पर्यटकों को स्वागत करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed