{"_id":"6b04a83d40b6f4cac4022b4e","slug":"srinagar-agriculture-dept-big-action-9685-litres-of-substandard-bio-stimulants-seized-srinagar-news-c-264-1-sr11006-118826-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 968.5 लीटर घटिया बायो-स्टिमुलेंट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 968.5 लीटर घटिया बायो-स्टिमुलेंट जब्त
विज्ञापन
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कृषि विभाग ने घटिया गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 968.5 लीटर गैर-मानक बायो-स्टिमुलेंट जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले के द्रुस्सू इलाके में एक कृषि इनपुट डीलर के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के दौरान की गई।
अधिकारियों के अनुसार, फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर पुलवामा के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने द्रुस्सू स्थित मैसर्स सरस्वती एग्रो के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर एस्कोफाइलम नोडोसम 22 प्रतिशत जैव उत्तेजक का स्टॉक जब्त कर लिया गया।
विभाग की ओर से जब्त किए गए उत्पाद में बैच नंबर एसएजीबीएल 26003 के 610 लीटर और बैच नंबर एसएजीबीएल 26002 के 358.5 लीटर बायो-स्टिमुलेंट शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित उत्पाद को नियामक प्रावधानों की धारा 19(ए) के उल्लंघन के चलते जब्त किया गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई बाजार में घटिया और गैर-मानक कृषि उत्पादों की बिक्री एवं वितरण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। ऐसे उत्पादों की उपलब्धता किसानों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए कृषि सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण जरूरी हैं। संवाद