फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Old pension restoration front entrusted the responsibility to the workers

पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने विभिन्न विभागों में तैनात कर्मियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 08 Nov 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Old pension restoration front entrusted the responsibility to the workers
पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की पहली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस मौके पदाधिकारियों ने बैठक में मौजूद कर्मियों को बड़े आंदोलन शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में श्रीकृष्ण उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर सुदेश जुगराण शाखा श्रीनगर के मुख्य संरक्षक और श्री कृष्ण उनियाल तहसील स्तर के संरक्षक नियुक्त किए गए। इसके अलावा शिक्षा विभाग से महेश गिरि व जसपाल सिंह गुसाई को भी संरक्षक की जिम्मेदारी सौपी गई। जबकि अध्यक्ष पद पर स्वास्थ्य विभाग के राकेश रावत, महामंत्री मनोज भंडारी (शिक्षा विभाग) कोषाध्यक्ष नागेश्वर नौडियाल (स्वास्थ्य विभाग) व उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश रावत (शिक्षा विभाग) राजेश कुमार (नगरपालिका) वंदना भंडारी (राजस्व विभाग) गौरी नैथानी (लोक निर्माण विभाग) कैलाश पुंडीर (शिक्षा विभाग) को जिम्मेदारी सौंपी गई। मोर्चा के सचिव पद पर विवेक पुरोहित (सिंचाई विभाग) शंकर कैंथुला (शिक्षा विभाग) योगेश भट्ट (जल निगम) तथा सुभाष डंगवाल (सिंचाई विभाग) को नियुक्त किया गया। भानु प्रताप सिंह कुंवर (संयुक्त चिकित्सालय) परवेश बहुगुणा (सैल टैक्स ऑफिस) व कमल (प्राविधिकी शिक्षा) को संगठन मंत्री बनाया गया। संयुक्त सचिव के पद की जिम्म्मेदारी मनोज कुमार (नगरपालिका) पूजा रावत (सिंचाई विभाग) शीतल सोलंकी (संयुक्त चिकित्सालय) को सौंपी गई। राकेश जखमोला (आईटीआई) चंद्रप्रभा जोशी (सिंचाई विभाग) संजीव कुमार (नगरपालिका) अनुराग मैठाणी (जल निगम) मोर्चा का प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अमित रावत मीडिया प्रभारी, ईश्वर सिंह चौहान संप्रेक्षक व एसपी नौटियाल व देवानंद बहुगुणा को मोर्चा का विशिष्ट सदस्य बनाया गया। बैठक में सभी कर्मचारियों ने शिक्षक नेता स्वर्गीय अनिल सेंधवाल के निधन पर शोक संवेदन व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed