फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   NIA raid in Srinagar in Terrorism case

टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर में एनआईए की रेड

विज्ञापन
NIA raid in Srinagar in Terrorism case
श्रीनगर। क्रॉस एलओसी ट्रेड के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार सुबह श्रीनगर के एक इलाके में छापे मारकर संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि, एनआईए की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बागवानपोरा नूरबाग इलाके में स्थानीय व्यवसायी फिरोज अहमद मल्ला के घर पर दबिश दी। पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों के साथ पहुंची एनआईए की टीम ने कई घंटे तक घर में तलाशी ली। इस दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि, यह दस्तावेज किस प्रकार के हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। चर्चा है कि यह छापा क्रॉस एलओसी ट्रेड से संबंधित हैं। इससे पहले मियां मोहल्ला पट्टन में बुधवार को हनीफा बेगम नाम की एक महिला के घर पर कार्रवाई की गई थी। एनआईए की टीम ने महिला के परिवार वालों को पट्टन पुलिस स्टेशन बुलाकर भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन

------------
यूिनयन अध्यक्ष पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
गौरतलब है कि एनआईए द्वारा इससे पहले क्रॉस एलओसी ट्रेड यूनियन के प्रमुख तनवीर अहमद वरदान को हवाला मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed