{"_id":"69b3acd1052768e78e023ede","slug":"newly-appointed-lg-of-ladakh-reaches-leh-swearing-in-ceremony-today-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में नई शुरुआत: लेह पहुंचे नवनियुक्त एलजी विनय कुमार सक्सेना, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में नई शुरुआत: लेह पहुंचे नवनियुक्त एलजी विनय कुमार सक्सेना, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
Fri, 13 Mar 2026 11:51 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:51 AM IST
सार
लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर अधिकारियों, नेताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह आज दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज के आर्य नागार्जुन ऑडिटोरियम में लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना वीरवार का लेह स्थित कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एलजी सक्सेना शुक्रवार को शपथ ग्राहण करेंगे।वरिष्ठ अधिकारियों, राजनीतिज्ञों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय निवासियों ने हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
सक्सेना 13 मार्च को दोपहर 12:30 बजे लेह स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज के आर्य नागार्जुन ऑडिटोरियम में लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें पद की शपथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली दिलाएंगे।
विज्ञापन
वह कविंद्र गुप्ता का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला है।