फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   nc leader Omar abdullah said Defeat in State elections failure of Congress not of INDIA alliance

श्रीनगर: उमर अब्दुल्ला बोले- विस चुनावों में इंडिया गठबंधन को नहीं, बल्कि कांग्रेस को मिली हार

Tue, 05 Dec 2023 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 01:58 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन बिल्कुल भी विफल नहीं हुआ है, लेकिन कुछ बयान सामने आए हैं, जिन पर चर्चा करने और उन्हें खत्म करने की जरूरत है।

विज्ञापन
nc leader Omar abdullah said Defeat in State elections failure of Congress not of INDIA alliance
उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत इंडिया गठबंधन की हार नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस की विफलता है।

विज्ञापन


श्रीनगर के हजरतबल में पत्रकारों से बात करते हुए उमर ने कहा कि इंडिया गठबंधन बिल्कुल भी विफल नहीं हुआ है, लेकिन कुछ बयान सामने आए हैं, जिन पर चर्चा करने और उन्हें खत्म करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "राज्य का चुनाव इंडिया गठबंधन की तरफ से नहीं लड़ा गया था, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था, इसलिए यह गठबंधन की हार नहीं है, बल्कि कुछ हद तक व्यक्तिगत स्तर पर कांग्रेस पार्टी की विफलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उमर ने कहा, वह यह नहीं बता सकते कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोई सूचना मिली है या नहीं, लेकिन जहां तक नेशनल कॉन्फ्रेंस का सवाल है, उनकी पार्टी को गुरुवार को राहुल गांधी के आवास पर रात्रिभोज का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed