फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   MP Engineer Rashid's Father Passes Away at the Age of 85

Jammu Kashmir: जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद के पिता का 85 वर्ष की उम्र में निधन, मिली अंतरिम जमानत

Mon, 18 May 2026 10:27 AM IST
Nikita Gupta पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 18 May 2026 10:27 AM IST
सार

तिहाड़ जेल में बंद बारामुला सांसद इंजीनियर राशिद को उनके पिता के निधन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 जून तक अंतरिम जमानत दी है। वे एनआईए मामले में न्यायिक हिरासत में थे और इससे पहले भी बीमार पिता से मिलने के लिए उन्हें राहत मिल चुकी है।

विज्ञापन
MP Engineer Rashid's Father Passes Away at the Age of 85
अपने पिता से अंतिम बार मिलते इंजीनियर राशिद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

जेल में बंद बारामुला सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को उनके पिता के निधन के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें 2 जून तक की अंतरिम राहत प्रदान की है।

उनके पिता हाजी खजिर मोहम्मद शेख का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इंजीनियर राशिद वर्तमान में एनआईए के एक मामले में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले भी उन्हें अपने बीमार पिता से मिलने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।

विज्ञापन

इस बीच, उनकी पार्टी अवामी इत्तेहाद पार्टी ने सरकार से अपील की थी कि उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तुरंत रिहा किया जाए। पार्टी ने कहा कि किसी बेटे के लिए अपने पिता को अंतिम विदाई न दे पाना सबसे बड़ा दर्द होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed