फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del

Delhi Blast: 'बेटी की शादी थी, बेटा आने वाला था; अब सब खत्म...', मुजम्मिल की मां बोलीं- उसे फंसाया जा रहा

Tue, 11 Nov 2025 06:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 11 Nov 2025 06:10 PM IST
सार

डॉ. मुजम्मिल को दिल्ली धमाके के संदिग्ध के रूप में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया, जबकि परिवार बेटे के निर्दोष होना का दावा कर रहा है। मां ने कहा कि वह मेहनती डॉक्टर है और दोनों बेटों की रिहाई की मांग की।

विज्ञापन
Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद की मां अपने बेटे का तस्वीर दिखाते हुए। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

दिल्ली धमाके की जांच के दौरान फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए डॉ. डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। परिवार का कहना है कि मुजम्मिल एक मेहनती डॉक्टर हैं और उनका आतंकवादी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिजन । - फोटो : बसित जरगर

धौज इलाके की अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुजम्मिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब का ब्रेनवॉश पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर ने किया। वो बीते लगभग तीन महीने से जम्मू के इमाम के जरिये आतंकी संगठन के हैंडलर के संपर्क में आया। ये इमाम शोपियां का रहना वाला है और इसका नाम मोलवी इरफान अहमद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिजन । - फोटो : बसित जरगर

इसी इमाम के जरिये मुसैब समेत अब तक गिरफ्तार हो चुके 7 संदिग्ध आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजावत-उल-हिंद के संपर्क में आए। जांच एजेंसी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि करीब तीन महीने से मुसैब लगातार पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तानी हैंडलर ने शुरू में इससे पेशे और निवास के बारे में पता किया। मुसैब ने कई बार वीडियो कॉल पर भी पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क किया। इस दौरान मुसैब ने उसे अपनी यूनिवर्सिटी की लोकेशन भी बताई। मुसैब ने बताया कि वो यूनिवर्सिटी परिसर में ही अपने क्वार्टर में रहता है।

विज्ञापन

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद की मां । - फोटो : बसित जरगर

डॉ. मुजम्मिल अहमद की मां नसीमा ने कहा, मेरा बेटा बहुत होनहार था, हमेशा टॉपर रहता था। वह चार साल पहले घर छोड़कर दिल्ली में डॉक्टर के रूप में काम करने गया था। इस दौरान हमारा उससे कोई संपर्क नहीं था।

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिजन । - फोटो : बसित जरगर

अब जब उसकी गिरफ्तारी हुई, तो हमें दूसरों से पता चला। हमने उसे मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। यहां तक कि मेरा दूसरा बेटा भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वे कह रहे हैं कि मेरा बेटा दिल्ली ब्लास्ट का संदिग्ध है, लेकिन हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटों को रिहा किया जाए।

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिजन । - फोटो : बसित जरगर

मुजम्मिल अहमद के भाई आजाद शकील ने भी कहा कि आरोप झूठे हैं। उस पर यह आरोप लगाया गया है कि उससे कुछ सामान बरामद हुआ है, लेकिन वह पिछले तीन साल से दिल्ली में डॉक्टर के रूप में काम कर रहा है। उसे हर साल दो बार घर आने की आदत थी। वह अब तक अविवाहित है।

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद के परिजन । - फोटो : बसित जरगर

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में फरीदाबाद में की गई एक बड़ी कार्रवाई में 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया था। इसी जांच के दौरान डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया।

Mother of doctor Muzammil, Naseema says, "He left home about four years ago. He was working as a doctor in Del
डॉ. मुजम्मिल अहमद का घर । - फोटो : बसित जरगर

परिवार का कहना है कि मुजम्मिल निर्दोष है और उसकी गिरफ्तारी ने उनके पूरे घर को तोड़ दिया है। मां नसीमा ने रोते हुए कहा, मेरी बेटी की शादी होने वाली थी, बेटा आने वाला था... अब सब खत्म हो गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed