कश्मीर में आतंकी हमला: शोपियां में दहशतगर्दों ने गैर स्थानीय ड्राइवर को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
Terrorist Attack: घटना के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चुनावी माहौल के बीच हालात को बिगाड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए एक गैर स्थानीय ड्राइवर को निशाना बनाया। रिसोर्ट के कमरे में घुसकर आतंकियों ने ड्राइवर सह गाइड को गोली मार दी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।
घायल की शिनाख्त उत्तराखंड के देहरादून निवासी दिल रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह पर्यटकों के साथ ऐतिहासिक मुगल रोड पर पदपावन हरपोरा स्थित एक रिसोर्ट में ठहरा था। यह रिसोर्ट शोपियां शहर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर है।
बताया जाता है कि देर शाम आतंकी रिसोर्ट में पहुंचे। उन्होंने कमरे के भीतर घुसकर गैर स्थानीय ड्राइवर को गोली मारी। इसके बाद वह वहां से भाग गए। घटना के तत्काल बाद पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
रिसार्ट तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आतंकियों के विषय में सुराग हाथ लग सके। लक्षित हमले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही गश्त भी तेज कर दी गई है।
हमले के पीछे यह आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों तक किसी ने विदेशी पर्यटकों तथा गैर स्थानीय के रुकने की जानकारी दी थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह बात आतंकियों तक किसने पहुंचाई। इसके लिए आसपास के इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबर भी खंगालने की तैयारी है।