{"_id":"650892dd33faa74fa8064a26","slug":"militant-fires-on-crpf-vehicle-none-injured-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: सीआरपीएफ वाहन को आतंकियों ने बनाया निशाना, सुरक्षा बलों की चलती गाड़ी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: सीआरपीएफ वाहन को आतंकियों ने बनाया निशाना, सुरक्षा बलों की चलती गाड़ी पर की फायरिंग
Mon, 18 Sep 2023 11:41 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अर्शिद
श्रीनगर के खानयार इलाके में सोमवार की रात सीआरपीएफ के गश्ती वाहन पर एक आतंकी ने हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। एसएसपी श्रीनगर के अनुसार घटना के बाद हमलावर का पीछा किया गया, लेकिन वह गलियों से होकर भाग निकला। उसे मार गिराने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना का तीन सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ है जिसमें आतंकी पिस्टल से फायर करने के बाद गलियों में भागता हुआ दिख रहा है। एसएसपी ने बताया कि शाम लगभग सात बजे पिस्टल से लैस आतंकी ने इलाके में गश्त पर निकले सीआरपीएफ के बुलेट प्रूफ बंकर पर हमला किया। दहशतगर्द ने पिस्टल से फायरिंग की, जिसका जवानों ने जवाब दिया। इसके बाद आतंकी गलियों में भाग निकला। सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए फायरिंग नहीं की क्योंकि भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते व्यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो सकता था। ज्ञात हो कि छह महीने में आतंकियों ने पहली बार श्रीनगर शहर में हमला करने का दुस्साहस दिखाया है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
"There was an attempted attack by pistol born terrorist on BP vehicle of CRPF in khanyar area which was repelled by alert personnel. The terrorist was chased away by personnel, who showed wise restraint due to potential collateral damage. No injury to life or property reported,"… pic.twitter.com/kgiVviSLE8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 18, 2023