फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba's mother again called by ED

महबूबा की मां को फिर ईडी ने बुलाया

विज्ञापन
Mehbooba's mother again called by ED
श्रीनगर। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मां गुलशन नजीर को एक बार फिर पूछताछ के लिए समन भेजा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने नोटिस के जरिये गुलशन नजीर को 18 अगस्त को श्रीनगर के राजबाग स्थित कार्यालय में जांच एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी ईडी ने 14 जुलाई को नजीर को श्रीनगर में पूछताछ के लिए समन किया था, लेकिन वह उनके सामने पेश नहीं हुईं। उस समय पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से यह पता चला था कि महबूबा की मां ने ईडी को एक पत्र लिखा था जिसमें उनसे उस मामले का विवरण मांगा गया था जिसमें उनसे पूछताछ की जानी थी, लेकिन ईडी की ओर से कोई जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed