फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba Mufti said After former PM Nehru in 1948, today Rahul hoisted the tricolor in different circumstances

Jammu Kashmir: 1948 में पूर्व पीएम नेहरू के बाद आज अलग हालातों में राहुल ने फहराया तिरंगा- महबूबा मुफ्ती

Sun, 29 Jan 2023 08:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 08:16 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज इतिहास गवाह है कि राहुल गांधी ने उसी झंडे को पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में फहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 1948 में कश्मीर में लोगों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया था।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said After former PM Nehru in 1948, today Rahul hoisted the tricolor in different circumstances
शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घाटी में उन परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जब जम्मू-कश्मीर को सैन्य छावनी में तब्दील कर दिया गया है और संविधान द्वारा दिए गए आश्वासनों को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। 1948 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार झंडा घाटी में फहराया था।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज इतिहास गवाह है कि राहुल गांधी ने उसी झंडे को पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में फहराया। महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय संविधान द्वारा दिए गए आश्वासनों को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है और यह पूरी तरह से विश्वासघात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 1948 में कश्मीर में लोगों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया था, जो उत्सवों से चिह्नित एक महत्वपूर्ण अवसर था। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने आक्रमणकारियों को पीछे धकेल कर उनका सफलतापूर्वक मुकाबला किया और इस तरह आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित भारत के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि नेहरू के प्रयासों से मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कश्मीरियों को आश्वासन दिया और न केवल धर्म के संदर्भ में बल्कि सांस्कृतिक रूप से भारत के भीतर अपनी पहचान को संरक्षित करने के बारे में चिंताओं को दूर किया।

महबूबा ने कहा कि इन तथ्यों के बावजूद, भाजपा का दावा है कि उन्होंने "अनुच्छेद 370 को असंवैधानिक रूप से हटाकर कश्मीर मुद्दे को हल कर लिया है।" उन्होंने कहा, "वे न केवल इस मुद्दे को हल करने में विफल रहे हैं बल्कि चीन को हमारे क्षेत्र का 2000 वर्ग किमी का उपहार भी दिया है।"


बता दें कि गांधी ने रविवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत लाल चौक के ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद गांधी ने सोनवर से मौलाना आजाद रोड पर स्थित जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के मुख्यालय की ओर प्रस्थान किया और बाद में तिरंगा फहराने के लिए क्लॉक टॉवर, जिसे स्थानीय रूप से 'घण्टा घर' के रूप में जाना जाता है, की ओर बढ़े। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केंद्र शासित प्रदेश के पार्टी नेता भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed