श्रीनगर: महबूबा का नेकां पर पलटवार, बोलीं- उमर ने PAGD को किया खंडित, सीट बंटवारे पर कांग्रेस से होगी बात
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने पीएजीडी को तितर-बितर किया। उमर ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं है।
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला के गठबंधन न करने के बयान पर पलटवार किया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने पीएजीडी को तितर-बितर किया। उमर ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं है। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और सीट बंटवारे पर कांग्रेस से बात की जाएगी।
महबूबा मुफ्ती ने अब गेंद को कांग्रेस के पाले में फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी से परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगे। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेकां के फैसले के बाद आहत हैं। क्योंकि नेकां ने पीएजीडी को नुकसान पहुंचाकर वह किया है जो भाजपा नहीं कर सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संबंध में कांग्रेस से बात करेंगी और जल्द ही कोई फैसला लेंगी।
महबूबा ने कहा, 'हम चाहते थे कि पीएजीडी जारी रहे लेकिन हर कोई जानता है कि इस पीएजीडी को किसने खत्म किया... हम कांग्रेस से बात करेंगे क्योंकि हम इंडिया गठबंधन में हैं... पीएजीडी एक लोकतांत्रिक गठबंधन था लेकिन जिस तरह से यह बिखरा है वह बहुत निराशाजनक है...हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए था। हमने (पीडीपी) बहुत प्रयास किए, लेकिन उन्होंने (उमर अब्दुल्ला) बिना किसी परामर्श के घोषणा कर दी कि वे तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।"
#WATCH श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं हैं। हम चाहते थे कि PAGD जारी रहे लेकिन हर कोई जानता है कि इस PAGD को किसने खत्म किया... हम कांग्रेस से बात करेंगे क्योंकि हम INDIA… pic.twitter.com/ANVD9HQ3As
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
उमर का महबूबा से गठबंधन से इनकार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ सीट साझेदारी के लिए गठबंधन करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह पीडीपी के साथ सीट बंटवारे के लिए समझौता नहीं करेंगे। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उमर ने ये बातें कहीं।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उन्हें पहले यह कहा गया होता कि उन्हें नेकां को पीडीपी के साथ साझेदारी करनी पडे़गी तो उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल ही नहीं होती। उमर ने कहा कि अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहते हैं कि कांग्रेस के लिए छोड़ दें तो वह पीडीपी के बजाय कांग्रेस को सीट देना पसंद करेंगे उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस नंबर दो पर है, जबकि पीडीपी तीसरे नंबर पर है। यहां क्लिक कर पढ़ें खबर...