फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG Manoj Sinha's message to the youth

'बड़े सपने देखो, सीखना कभी मत छोड़ो': युवाओं को एलजी सिन्हा के तीन सफलता मंत्र, नवाचार से बनाएं उज्ज्वल भविष्य

Tue, 28 Jul 2026 04:40 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 28 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

श्रीनगर में आयोजित रोजगार मेले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवाओं से बड़े सपने देखने, जीवनभर सीखते रहने और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha's message to the youth
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवाओं से बड़े सपने देखने, जीवनभर सीखते रहने और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि भारत के भविष्य के निर्माता हैं और देश के विकास की दिशा तय करने में उनकी अहम भूमिका है।

विज्ञापन

मंगलवार को श्रीनगर के एक कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता तभी सार्थक होती है, जब वह नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी के साथ हासिल की जाए।

मनोज सिन्हा ने युवाओं को तीन मूल मंत्र दिए, बड़े सपने देखें, जीवनभर सीखते रहें और हमेशा नवाचार को अपनाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है जो नई सोच के साथ नई खोज करते हैं और बदलाव का नेतृत्व करते हैं। रोजगार मेले में सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स और इंजीनियरिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच है, जहां शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को केवल परीक्षा केंद्रित शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक कौशल और जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed