फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Tashi Gyalsan, Advocate, Meet Chief Secretary, Aashish Kundra

Srinagar News: लद्दाख के प्रमुख विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा, ग्याल्सन व लाकपा ने की मुख्य सचिव से मुलाकात

विज्ञापन
Leh, Tashi Gyalsan, Advocate, Meet Chief Secretary, Aashish Kundra
लद्दाख के प्रमुख विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हेतु ताशी ग्याल्सन और स्टानजिन लाकपा ने मुख्य सचिव - फोटो : मृतक महिला।
लेह। एलएएचडीसी लेह के पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता ताशी ग्याल्सन ने भाजपा लद्दाख के महासचिव एवं चा निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद स्टानजिन लाकपा के साथ लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

प्रमुख विषयों में लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रस्तावित सार्वजनिक दर्शन, एलएएचडीसी अधिनियम के अंतर्गत भूमि नियमों में संशोधन एवं नए नियमों का निर्माण, वन्यजीव अभयारण्य सीमाओं का युक्तिकरण तथा मुख्य सचिव की प्रस्तावित जंस्कार आधिकारिक यात्रा शामिल रहे। भूमि से संबंधित उन मुद्दों को भी उठाया गया जिन पर नीतिगत ध्यान और प्रशासनिक समीक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि छठी एलएएचडीसी, लेह द्वारा उनके चेयरमैन कार्यकाल के दौरान केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को कुछ सिफारिशें पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी हैं जिनमें मुख्य रूप से वाणिज्यिक एवं आवासीय उपयोग हेतु नाउतोर भूमि उपयोग परिवर्तन नीति, भूमि नियमितीकरण नीति तथा एलएएचडीसी अधिनियम के भूमि नियमों में समग्र संशोधन शामिल हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि नई भूमि नीतियों और संशोधनों को तैयार करते समय इन सुझावों पर उचित विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीव अभयारण्य सीमाओं के युक्तिकरण के मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव की उस पहल की सराहना की जिसके तहत पूर्व प्रक्रिया की अधिक उदार और समावेशी तरीके से पुनर्समीक्षा की जा रही है, ताकि स्थानीय लोगों की कठिनाइयों को कम करते हुए लद्दाख की विशिष्ट जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित सेवा मामलों के समाधान और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के लिए राजपत्रित पदों (प्रशासनिक/पुलिस) पर समयबद्ध भर्ती की आवश्यकता पर भी चर्चा की। साथ ही पात्र फीडर कैडर अधिकारियों को कार्यवाहक पदोन्नति देने का मुद्दा भी उठाया गया।

इसके अतिरिक्त जंस्कार क्षेत्र की विकासात्मक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई जिसमें विशेष रूप से संपर्क व्यवस्था, सार्वजनिक अवसंरचना और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संकट की परिस्थितियों में जांस्कार के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सड़क अवसंरचना, संचार नेटवर्क और आवश्यक सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जांस्कार का तीव्र विकास उच्च हिमालयी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है।


ताशी ग्याल्सन ने मुख्य सचिव से जांस्कार यात्रा के दौरान लिंगशेद, नेयराग्स, स्कुम्पाता, डिपलिंग्स और युलचुंग गांवों में संक्षिप्त जनसुनवाई आयोजित करने का अनुरोध किया तथा सुविधाजनक समय पर पूरे लिंगशेद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर उचित विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed