फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, SSP Security, Check Arrangement, Lord Budha, Exhibition

Srinagar News: लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी की तैयारियां परखी

विज्ञापन
Leh, SSP Security, Check Arrangement, Lord Budha, Exhibition
एसएसपी सिक्योरिटी सभी विभागों को ब्रीफिंग देते हुए।स्रोत - सूचना विभाग।
लेह। एसएसपी सिक्योरिटी फुलेजले पीयूष निराकर ने लेह में 1 से 15 मई तक आयोजित होने वाली भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेवेत्सल और धर्मा सेंटर सहित प्रमुख स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, दर्शन समय, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास प्रोटोकॉल, गेट प्रबंधन तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, परिसर के रखरखाव, सुरक्षा तैनाती और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के साथ-साथ पवित्र अवशेषों के सम्मानजनक प्रदर्शन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। एसएसपी ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारु आवाजाही, सुरक्षा, अनुशासन और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed