फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Royal Enfield Ice Hockey Leaque, Season 3, Humas Warriors Big Winning

Srinagar News: रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 में ह्यूमस वॉरियर्स की सबसे बड़ी जीत

विज्ञापन
Leh, Royal Enfield Ice Hockey Leaque, Season 3, Humas Warriors Big Winning
एनडीएस स्टेडियम, लेह में रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3 के दौरान जांस्कार चादर टैमर्स बनाम यू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। ह्यूमस वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन का सबसे बड़ा स्कोर और सबसे अधिक गोल अंतर दर्ज किया। टीम ने एनडीएस स्टेडियम लेह में आयोजित रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 में खरु फाल्कन्स को 12-2 से हराया। दिन के अन्य विजेता शाकर चिकतन रॉयल्स और शाम वोल्व्स रहे।

शकर चिकतन रॉयल्स ने मरयुल स्पावो को 6-2 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। तय्यफ अली ने चार गोल कर टीम की अगुवाई की जबकि अली अकबर और स्तानजिन चोस्पेल ने एक-एक गोल किया। स्पावो ने दूसरे पीरियड में दो गोल किए, लेकिन अंतर कम नहीं कर सके।
विज्ञापन


एक अन्य कड़े मुकाबले में जंस्कार चादर टैमर्स ने यूनाइटेड नुब्रा को 2-0 से हराया।

दिन का मुख्य आकर्षण ह्यूमस वॉरियर्स की जोरदार जीत रही जिससे वे डिफेंडिंग चैंपियन कांग्स सिंग से आगे बढ़ते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। वसीम बिलाल ने चार गोल किए जबकि शाहिद शबीर और मोहम्मद इब्राहिम ने दो-दो गोल दागे। महरूफ गुलजार, गुलाम नबी टक, मोहम्मद इशा और कप्तान मोहिब उर रहमान मीर ने भी एक-एक गोल किया। खरु फाल्कन्स ने दो गोल जरूर किए लेकिन वॉरियर्स के लगातार हमलों को रोकने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम वोल्व्स ने दिन के अंतिम मुकाबले में चांगला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराया। दोरजे ग्याल्सन ने शुरुआती 30 सेकंड के भीतर गोल कर बढ़त दिलाई जबकि चिम्बा सोनम ने दो गोल किए। चांगला की ओर से स्तानजिन नामग्याल ने दो गोल किए लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed