फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Police Recreuitment, After 15 April

Srinagar News: लद्दाख में पुलिस की भर्ती 15 अप्रैल के बाद, 365 पद भरे जाएंगे

विज्ञापन
Leh, Police Recreuitment, After 15 April
- रिक्तियों में 35 पद सब-इंस्पेक्टर के, तैयारी के लिए 1 से 15 अप्रैल के बीच लेह व कारगिल में लगेंगे ओरिएंटेशन कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के युवाओं के लिए 15 अप्रैल के बाद पुलिस भर्ती अभियान चलाया जाएगा। कुल 365 पदों पर भर्ती होगी जिनमें अधिकांश कांस्टेबल के पद शामिल हैं। यही नहीं अभ्यर्थियों की तैयारी में सहायता के लिए 1 से 15 अप्रैल के बीच लेह और कारगिल के जिला पुलिस लाइंस में ओरिएंटेशन कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा और पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने शुक्रवार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस भर्ती अभियान और अन्य रोजगार पहल की मीडिया को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की भर्ती 15 अप्रैल के बाद शुरू होगी। कुल पोस्ट में से 35 पद सब-इंस्पेक्टर के लिए हैं। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा होगी। अंतिम चयन मेरिट और पुलिस सत्यापन पूरा होने के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


भर्ती की तैयारी में मदद के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कैंप में अभ्यर्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग व विश्लेषणात्मक क्षमता से संबंधित परीक्षा के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। व्यापक रोजगार प्रयासों पर अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक 3,179 भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं जबकि 874 उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र तैयार हैं या जारी किए जा चुके हैं। शेष नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए लेह और कारगिल में रोजगार मेला आयोजित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

697 भर्तियां प्रक्रिया में, 473 स्नातक स्तर के पद शामिल

उन्होंने बताया कि 697 भर्तियां प्रक्रिया में हैं जिनमें 473 स्नातक स्तर के पद शामिल हैं। इनकी परीक्षाएं अप्रैल में निर्धारित हैं जबकि 224 राजपत्रित पदों को यूपीएससी के माध्यम से भरा जा रहा है। इसके अलावा 760 अन्य रिक्तियां विभिन्न चरणों में प्रक्रिया में हैं। प्रशासन ने युवाओं को स्टार्टअप पहलों और रियायती दरों पर ऋण के माध्यम से उद्यमिता के लिए समर्थन देने की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर संवाद और जनसंपर्क पर जोर
मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने लद्दाख के लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अधिकारियों ने पर्यटन सीजन से पहले शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर संवाद और जनसंपर्क पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed