फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Peoples Together, Kargil And Drass, Gave Tribute to Khamnai

Srinagar News: लद्दाख में हजारों लोग शोक जताने के लिए हुए एकत्र

विज्ञापन
Leh, Peoples Together, Kargil And Drass, Gave Tribute to Khamnai
ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन के बाद लेह में जमा हुए लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
लेह। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई के निधन की खबरों के बाद लद्दाख के लेह, कारगिल और द्रास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोग शोक व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होकर प्रार्थनाएं अदा करते हुए ईरान की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त करते नजर आए। समुदाय के लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए सामूहिक शोक सभाओं का आयोजन किया।
विज्ञापन


लेह में स्थानीय शिया संगठनों ने विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की घोषणा की है जिनमें एक निर्धारित स्थान पर सामूहिक नमाज-ए-जनाजा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तिथि और समय की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इसके अलावा निधन के चौथे दिन फातिहा ख्वानी की विशेष दुआएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रास बाजार में सुन्नी और शिया समुदाय ने संयुक्त शोक जुलूस निकाला जिसमें विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लेकर दुख और एकता का प्रदर्शन किया। समुदाय के नेताओं ने लोगों से शोक अवधि को एकता, धैर्य और गरिमा के साथ मनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed