फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, LG VK Sexsena, Meet with Union Minister

Srinagar News: लद्दाख के एलजी ने केंद्रीय मंत्री से जल संरक्षण परियोजनाओं पर की चर्चा

विज्ञापन
Leh, LG VK Sexsena, Meet with Union Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। दोनों ने लद्दाख में चल रही जल संरक्षण पहलों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने मंत्री को प्रोजेक्ट हिम सरोवर के बारे में जानकारी दी जो हाल ही में शुरू की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बर्फ पिघलने का संचयन करना है। मंत्री ने इस परियोजना की सराहना की और ऐसी पहल को मजबूत करने के लिए केंद्र से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उपराज्यपाल ने लद्दाख में जल संबंधी परियोजनाओं के लिए 8.75 करोड़ की केंद्रीय सहायता के स्वीकृत होने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री को लद्दाख भ्रमण के लिए आमंत्रित भी किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। मंत्री पाटिल ने आगे आश्वासन दिया कि जल संरक्षण उपायों की समीक्षा करने और क्षेत्र में टिकाऊ आजीविका विकास के लिए अतिरिक्त रणनीतियों सुझाने हेतु विशेषज्ञों की एक टीम शीघ्र भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed