फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, LG Kavinder Gupta, Meet with Union Tourism Minister, New Delhi

Srinagar News: केंद्रीय पर्यटन मंत्री के साथ की लद्दाख के पर्यटन व मठों के विकास पर की चर्चा

विज्ञापन
Leh, LG Kavinder Gupta, Meet with Union Tourism Minister, New Delhi
उपराज्यपाल लद्दाख ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, स्रोत – सोशल मीडिया
- लद्दाख के उपराज्यपाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में रविवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के प्रचार, मठों के विकास तथा आगामी प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की।
उपराज्यपाल ने क्षेत्र को सतत एवं विरासत पर्यटन के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने हेतु केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को वर्ष 2026 में 30वें सिंधु दर्शन महोत्सव को प्रथम सिंधु महाकुंभ के रूप में आयोजित करने के प्रस्ताव की जानकारी दी। बताया कि यह प्रस्तावित भव्य आयोजन भारत की प्राचीन सभ्यतागत विरासत तथा सिंधु नदी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, विशेष रूप से नदी तटों पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रदर्शित करने का उद्देश्य रखता है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने आगामी प्रमुख बौद्ध आयोजनों पर भी प्रकाश डाला जिनमें बुद्ध पूर्णिमा 2026 के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन शामिल है। उन्होंने भोटी भाषा को अधिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में मुख्य शैक्षणिक विषय के रूप में शामिल किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। एलजी ने कहा कि भोटी भाषा को व्यापक मान्यता मिलने से छात्रों के शैक्षणिक अवसरों में वृद्धि होगी और हिमालयी भाषायी विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी और लद्दाख के सतत पर्यटन विकास तथा उसकी विशिष्ट सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed