फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Leut. Connel Alok, Won Medal, National Shooting Championship

Srinagar News: लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
Leh, Leut. Connel Alok, Won Medal, National Shooting Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक प्रताप सिंह, 1 लद्दाख बटालियन एनसीसी और लेह के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर ने कांस्य पदक जीतकर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने भोपाल में आयोजित 0.755 इंडिया ओपन प्रतियोगिता में एयर पिस्टल स्पर्धा के मास्टर्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। इस उपलब्धि के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह शीर्ष 111 निशानेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे जो 1 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह उपलब्धि एनसीसी जगत में व्यापक रूप से सराही जा रही है क्योंकि लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह का प्रदर्शन सक्रिय कमान जिम्मेदारियों से इतर समर्पण, अनुशासन और खेल उत्कृष्टता को दर्शाता है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख एनसीसी निदेशालय ने लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक प्रताप सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है और आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed