फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Ladakh Leaders, Tashi Gyalsan, Reaction of Union Government Budget

Srinagar News: लद्दाख के नेताओं ने किया बजट का स्वागत, प्रमुख विकास पहलों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
Leh, Ladakh Leaders, Tashi Gyalsan, Reaction of Union Government Budget
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्याल्सन ने कर्तव्य भवन मे - फोटो : सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
लेह। केंद्रीय बजट को लद्दाख के राजनीतिक नेतृत्व से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नेताओं ने इसे विकास, बुनियादी ढांचे और रणनीतिक प्रगति पर केंद्रित एक दूरदर्शी बजट बताया।
विज्ञापन


लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्याल्सन ने कर्तव्य भवन में आयोजित पहले बजट सत्र में विजिटर्स गैलरी से भाग लिया। उनके साथ पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी लद्दाख के प्रदेश महासचिव स्तानजिन लाकपा तथा भाजपा लद्दाख के उपाध्यक्ष टोनीयोट ताशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बजट का स्वागत करते हुए ताशी ग्याल्सन ने कहा कि लद्दाख के लिए 4,869.31 करोड़ रुपये का आवंटन केंद्र की ओर से केंद्र शासित प्रदेश के विकास और रणनीतिक महत्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लद्दाख के लिए प्रमुख घोषणाओं में लेह पैलेस को देश के 15 प्रतिष्ठित पुरातात्विक स्थलों में शामिल कर उसे एक जीवंत और विश्वस्तरीय सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में हानले स्थित हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप के उन्नयन की योजना गहरे अंतरिक्ष अवलोकन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई है। साथ ही प्रस्तावित नेशनल लार्ज ऑप्टिकल इन्फ्रारेड टेलीस्कोप जिसे भारत की प्रमुख बड़े अपर्चर वाली वेधशाला के रूप में विकसित किया जा रहा है, पर भी प्रगति की जानकारी दी गई। इसके अलावा नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप के माध्यम से उच्च-रिज़ॉल्यूशन सौर अध्ययन को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है जिसमें लद्दाख विशेष रूप से चांगथांग क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रेकिंग रूट विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उच्च सब्सिडी जारी रहेगी, और लद्दाख में प्रति आवास इकाई 1.30 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।


वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर जारी रहेगा, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा पहलों के तहत सौर, पवन और बैटरी स्टोरेज को मिलाकर लद्दाख हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के लिए समर्थन दोहराया गया है, जिससे क्षेत्र को कार्बन-न्यूट्रल बनाने की दिशा में मदद मिलेगी। ताशी ग्याल्सन ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें बजट सत्र का साक्षी बनने का अवसर प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed