फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Khelo India Winter Games, Ice Hockey Matches, Ladakh Won

Srinagar News: आइस हॉकी मुकाबलों में लद्दाख ने आईटीबीपी को हराया

विज्ञापन
Leh, Khelo India Winter Games, Ice Hockey Matches, Ladakh Won
लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तहत पुरुष वर्ग का कांस्य पदक आइस हॉकी मुकाबला टीम लद्दाख और
खेलो इंडिया विंटर गेम्स: साहस, रोमांच और अटूट जज्बे का अद्भुत संगम देखने को मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे दिन बर्फीले मैदानों पर साहस, रोमांच और अटूट जज्बे का अद्भुत संगम देखने को मिला। कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह ने एनडीएस स्टेडियम और बर्फ से जमी गुपुक्स झील के माहौल को गरमा दिया। जहां एक ओर आइस हॉकी रिंक में जीत के लिए कशमकश दिखी वहीं दूसरी ओर स्पीड स्केटिंग में हवा से बातें करते खिलाड़ियों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने इस दिन को यादगार खेल उत्सव में बदल दिया।
आइस हॉकी में दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला पुरुष वर्ग के कांस्य पदक के लिए टीम लद्दाख और आईटीबीपी के बीच हुआ। इस कांटे की टक्कर में लद्दाख की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए आईटीबीपी को 3-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। स्थानीय टीम की इस जीत पर पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। इस जीत ने लद्दाख की विंटर स्पोर्ट्स में बढ़ती ताकत को दर्शाया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग का आइस हॉकी फाइनल मुकाबला भी किसी रोमांच से कम नहीं था। लद्दाख और आईटीबीपी की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। खिताब का फैसला करने के लिए अतिरिक्त पांच मिनट का समय दिया गया जिसमें आईटीबीपी ने निर्णायक गोल दागकर 2-1 से जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे दिन के समापन के साथ ही खेलो इंडिया विंटर गेम्स के अंतिम दिन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक अब सातवें दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब एनडीएस स्टेडियम में अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे और लेह में आयोजित इस प्रतिष्ठित शीतकालीन खेल आयोजन का भव्य समापन होगा।
चुनौतियों के बीच स्पीड स्केटिंग का प्रदर्शन

गुपुक्स झील पर आयोजित लॉन्ग ट्रैक स्पीड स्केटिंग (1000 मीटर) में खिलाड़ियों को कुदरत की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। तेज बर्फीली हवाओं और शून्य से काफी नीचे के तापमान के बीच खिलाड़ियों ने न केवल स्केटिंग की बल्कि अपनी सहनशक्ति और गजब के संतुलन का प्रदर्शन भी किया। इसके साथ ही शॉर्ट ट्रैक और रिले स्केटिंग में भी खिलाड़ियों की तेजी ने सबको हैरान कर दिया। खिलाड़ियों ने साहस दिखाते हुए ठंड की मार को झेलकर फाइनल सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे पहले एनडीएस रिंक में शॉर्ट ट्रैक और रिले स्पीड स्केटिंग के मुकाबलों ने भी खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

पदक तालिका: हरियाणा का स्वर्ण सफर जारी
विंटर गेम्स के छठे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार रहा। स्पीड स्केटिंग और फिगर स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखे। इसके चलते हरियाणा 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य (7 पदक) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed