फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Kargil Leaders, Meet with Amit Shah, Home Minister

Srinagar News: शाह से की मांग, संकू व शकर-चिकतन को जिला घोषित करें

विज्ञापन
Leh, Kargil Leaders, Meet with Amit Shah, Home Minister
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलते कारगिल के नेता। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : नदी में किशोर के डूबने के बाद लगी भीड़।
- कारगिल के नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नेताओं ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संकू और शकर-चिकतन को जिला घोषित करने की मांग उठाई। नेताओं ने अनुरोध किया कि नए जिलों की आगामी आधिकारिक अधिसूचना में इन दोनों उपमंडल को भी शामिल किया जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून, सांसद मोहम्मद हनीफा जान और कार्यकारी पार्षद जाकिर हुसैन शामिल थे। इन नेताओं ने कारगिल जिले से जुड़े विकासात्मक मुद्दों को लेकर गृह मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि संकू और शकर-चिकतन उपमंडल कारगिल के सबसे पुराने और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। यह सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं। इन्हें जिला घोषित किया जाए।
विज्ञापन


हवाई संपर्क का मुद्दा भी चर्चा में प्रमुखता से उठा। नेताओं ने कारगिल से नागरिक उड़ानों के संचालन, मौजूदा रनवे के विस्तार तथा पूर्ण विकसित सिविल हवाई अड्डे की स्थापना की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की ताकि सर्दियों के दौरान जब सड़क मार्ग बंद हो जाते हैं, तब भी संपर्क बना रहे। ज्ञापन में जिला स्तर पर विकास कार्यों के लिए उपायुक्त कारगिल को पांच करोड़ रुपये तक की प्रशासनिक स्वीकृति और व्यय स्वीकृति की शक्तियां बहाल करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे का हवाला देते हुए 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। डॉ. अखून ने कारगिल में पहले से स्वीकृत इंजीनियरिंग कॉलेज के शीघ्र क्रियान्वयन की भी मांग की। साथ ही क्षेत्र में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का आग्रह किया। पर्यटन, कृषि और बागवानी क्षेत्रों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की भी मांग की गई।

संकू में महिला डिग्री कॉलेज स्थापित हो

अन्य मांगों में कारगिल के लिए समर्पित आईआरबीएन बटालियन के गठन तथा संकू में महिलाओं के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है। डॉ. अखून ने पहले से स्वीकृत पांच जलविद्युत परियोजनाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने गृह मंत्री से संबंधित मंत्रालयों को इनके शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed