फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Ice Hockey, Humas Warrior And Kangs sing Same Points

Srinagar News: अंकों में बराबरी पर हुमस वॉरियर्स और कांग्स सिंग

विज्ञापन
Leh, Ice Hockey, Humas Warrior And Kangs sing Same Points
लेह के एनडीएस स्टेडियम में रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3 के दौरान खारू ईगल्स बनाम शाम ईगल्स।
- रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 का 12वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के 12वें दिन का समापन लेह के एनडीएस स्टेडियम में हुआ। हुमस वॉरियर्स और कांग्स सिंग अब 24-24 अंकों के साथ अंक तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण हुमस बढ़त बनाए हुए है।

दिन की शुरुआत पुरुष वर्ग के पहले ड्रॉ मुकाबले से हुई जिसमें शकर चिक्तान रॉयल्स और शाम वुल्व्स ने 3-3 से मैच समाप्त किया। 3-0 से पीछे रहने के बाद शाम वुल्व्स ने तीसरे पीरियड में शानदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। कांग्स सिंग ने कड़े मुकाबले में जंस्कार चादर टेमर्स को 3-2 से हराया। वहीं महिला वर्ग में शाम ईगल्स ने खारू ईगल्स को 5-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा और अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
विज्ञापन


चांगथांग शान्स ने यूनाइटेड नुब्रा के खिलाफ 7-3 की प्रभावशाली जीत दर्ज की जबकि पुरीग वॉरियर्स ने मरयुल स्पावो को 2-0 से हराकर दिन के मुकाबलों का समापन किया। अंक तालिका में पुरीग वॉरियर्स तीसरे स्थान पर बने हुए है जबकि चांगथांग शान्स चौथे स्थान पर है। शकर चिक्तान रॉयल्स और शाम वुल्व्स क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में शाम ईगल्स पहले, खारू ईगल्स दूसरे और शकर चिक्तान क्वींस तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल से पहले लीग अब नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रही है जिसमें लेह, नुब्रा, चांगथांग, शाम, खारू, द्रास, कारगिल, शकर चिक्तान और जंस्कार की टीमें खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed