फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Cleaness Drive Start, Beautification Work

Srinagar News: उपराज्यपाल के निर्देश पर लेह में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
Leh, Cleaness Drive Start, Beautification Work
उपराज्यपाल के निर्देश पर लेह शहर में स्वच्छता अभियान शुरू, स्रोत – सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर शुक्रवार को लेह में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया गया। सरकारी एजेंसियों ने शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई जगहों से कचरा हटवाया।

इस पहल के तहत लोक निवास, सचिवालय, लेह मेन मार्केट, जीवेत्सल तथा आसपास के क्षेत्रों में सड़कों के किनारे जमा धूल और निर्माण कार्य से उत्पन्न मलबे को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर साफ-सफाई की गई। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए व्यापक पौधारोपण की तैयारी भी की जा रही है। यह अभियान उपराज्यपाल के हालिया लेह मार्केट और ओल्ड लेह टाउन के दौरे के बाद शुरू किया गया है। एलजी ने स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और समग्र शहरी प्रबंधन में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


चल रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए एलजी ने कहा कि सरकारी एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई और जनभागीदारी से लद्दाख को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने इस पहल की दीर्घकालिक सफलता के लिए नागरिकों, स्थानीय हितधारकों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed