फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, BJP Leader, Meet Union Health Minister, JP Nadda

Srinagar News: नड्डा से की लद्दाख में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग

विज्ञापन
Leh, BJP Leader, Meet Union Health Minister, JP Nadda
भारतीय जनता पार्टी के लद्दाख नेताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात; के
- केद्र शासित प्रदेश के भाजपा नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख से भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू के नेतृत्व में बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता ताशी ग्यालसन तथा लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद कारगिल के नामित पार्षद अधिवक्ता रेयाज अहमद खान भी साथ थे। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मेडिकल कॉलेज, प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज, स्टेट एलाइड हेल्थ केयर काउंसिल तथा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


नेताओं ने जोर देकर कहा कि लद्दाख के मेडिकल कॉलेज को स्थायी ढांचे और पूर्ण मानव संसाधन की उपलब्धता तक, जम्मू-कश्मीर के कुछ मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर अस्थायी या वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से शीघ्र कार्यात्मक बनाया जाना चाहिए। इससे चिकित्सा शिक्षा में हो रही देरी को रोका जा सकेगा और लद्दाख की जनता को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति की भी मांग की ताकि एलाइड हेल्थ मैनपावर को मजबूत किया जा सके और अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों को सहयोग मिल सके। इसके साथ ही, एलाइड हेल्थ पेशेवरों के नियमन और प्रोत्साहन के लिए स्टेट एलाइड हेल्थ केयर काउंसिल के शीघ्र गठन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लद्दाख में स्वतंत्र स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी नहीं है और वर्तमान में आईसीटीसी जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लद्दाख के लिए एक समर्पित स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के गठन की मांग की ताकि एचआईवी/एड्स की रोकथाम और जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना की अनुपलब्धता का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह और कारगिल में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इसके अभाव में क्षेत्र में तैनात केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रित परिवारजनों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त इस्लामिया स्कूल कारगिल के अल-रेजा मेडिकल विंग के लिए सहयोग की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इस परोपकारी पहल के तहत कई डॉक्टर स्वेच्छा से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु उठाए गए मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed