{"_id":"69629ebd22dd441c990359c7","slug":"leh-autnomous-hill-development-council-formed-in-janskar-srinagar-news-c-264-1-sr11004-108908-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जांस्कर में अलग स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की स्थापना की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जांस्कर में अलग स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की स्थापना की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल। जांस्कर को नए जिले के रूप में घोषित किए जाने के बाद कोऑर्डिनेशन कमेटी जांस्कर और सभी हितधारकों ने अलग स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की स्थापना की शनिवार को सर्वसम्मति से मांग उठाई।
इन बैठकों की अध्यक्षता जांस्कर बौद्ध संघ और कोऑर्डिनेशन कमेटी जांस्कर के अध्यक्ष त्सेरिंग दोरजे ने की। बैठकों में जांस्कर के विद्वानों और राजनीतिक नेताओं, गोंपा एसोसिएशन और लंबरदारों के प्रतिनिधियों, मुस्लिम अंजुमन एसोसिएशन जांस्कर, जांस्कर बौद्ध संघ यूथ विंग और मुस्लिम यूथ विंग तथा स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया।
विचार-विमर्श के दौरान सभी संगठनों और नेताओं ने एक साझा उद्देश्य के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय स्वशासन जांस्कर की विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियों, विकासात्मक आवश्यकताओं और सांस्कृतिक पहचान को संबोधित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा बताते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि सामूहिक मांग को लेकर लद्दाख के उपराज्यपाल को औपचारिक ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही नई दिल्ली में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना है जो गृह मंत्रालय को ज़ांस्कर के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं से अवगत कराएगा। संवाद