{"_id":"69c2fec541ed160783020a36","slug":"leh-asmita-leaque-2026-start-ice-games-womens-participation-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110139-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अस्मिता लीग 2026 शुरू, आइस गेम्स में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अस्मिता लीग 2026 शुरू, आइस गेम्स में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
विज्ञापन
अस्मिता लीग के पहले दिन आइस हॉकी मुकाबलों के साथ हुआ आगाज़, स्रोत — सूचना विभाग
पहले दिन आइस हॉकी में खारू फाल्कन्स ने कड़े मुकाबले में शाम ईगल्स को 1-0 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। अस्मिता लीग 2026 का शुभारंभ मंगलवार को लेह के एनडीएस इनडोर आइस हॉकी स्टेडियम में किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में महिलाओं की आइस गेम्स में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पहले दिन आइस हॉकी में खारू फाल्कन्स ने कड़े मुकाबले में शाम ईगल्स को 1-0 से पराजित किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक सचिव, युवा सेवाएं एवं खेल, मोसेस कुंजंग उपस्थित रहे। उन्होंने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस लीग में कुल छह प्रतिस्पर्धी टीमें भाग ले रही हैं जिनमें से चार टीमें लेह जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जबकि दो टीमें कारगिल जिले से हैं। आइस हॉकी मैचों के अलावा टूर्नामेंट में फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं जिससे प्रतियोगिता में विविधता और उत्साह देखने को मिल रहा है।
एक अन्य आइस हॉकी मैच में लालोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेक्मोल को 6-1 के बड़े अंतर से हराया। दिन के आगामी मुकाबलों में खारू फाल्कन्स का सामना दोपहर तीन बजे लालोक से होना था जबकि शाम 5:00 बजे सेक्मोल की टीम शकर चिक्तान क्वींस के खिलाफ मैदान में उतरी।
विज्ञापन
अस्मिता लीग एक महत्वपूर्ण खेल पहल है जिसका उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना, महिलाओं की शीतकालीन खेलों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में आइस आधारित खेल विधाओं को मजबूत बनाना है।