फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh: Water level increased in hot water springs in Chumathang area decision to issue white paper

लद्दाख: जमीन से उठ रहे बुलबुले.. चुमाथांग में गर्म पानी के चश्मों में बढ़ा जलस्तर, निगरानी के लिए बनेगा तंत्र

Thu, 14 Dec 2023 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

जीएसआई, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी और अन्य विशेषज्ञों की मीटिंग में अचानक जल स्तर बढ़ने पर चिंता जताई गई और इस पर श्वेत पत्र तैयार करने की सहमति बनी है।

विज्ञापन
Ladakh: Water level increased in hot water springs in Chumathang area decision to issue white paper
लद्दाख - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले के न्योमा उपमंडल के चुमाथांग क्षेत्र में गर्म पानी के चश्मों की निगरानी के लिए तंत्र विकसित किया जाएगा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में चश्मों के पानी में अचानक हुई दो से तीन मीटर की वृद्धि के बाद इसका निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी और अन्य विशेषज्ञों की मीटिंग में अचानक जल स्तर बढ़ने पर चिंता जताई गई और इस पर श्वेत पत्र तैयार करने की सहमति बनी है। श्वेत पत्र के जरिए लोगों को तेजी से बदल रहे पर्यावरण के खतरों से जागरूक करवाया जाएगा और बताया जाएगा कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन

 
यह श्वेत पत्र सभी हितधारकों, विशेषकर लद्दाख प्रशासन के साथ भी साझा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सचिव अमित शर्मा की अध्यक्षता में लिया गया। शर्मा ने कहा कि श्वेत पत्र के साथ चुमाथांग-न्योमा में एक नियमित हॉट स्प्रिंग्स जल-स्तर निगरानी तंत्र की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed