फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh tourism bodies seek financial relief to mitigate crisis after Leh unrest Leh

Leh Violence: लेह हिंसा के बाद लद्दाख पर्यटन ठप... कारोबार संकट में, होटल-टैक्सी ऑपरेटरों की सरकार से अपील

Tue, 07 Oct 2025 06:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 07 Oct 2025 06:52 PM IST
सार

लेह में हुई हिंसा और अशांति के कारण लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Ladakh tourism bodies seek financial relief to mitigate crisis after Leh unrest Leh
लेह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह में हुई हिंसा और अशांति के बाद लद्दाख का पर्यटन उद्योग गहरे संकट में चला गया है। पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार और बैंकों से वित्तीय राहत और ऋण पुनर्गठन की मांग की है ताकि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।

विज्ञापन


होटल व्यवसायियों, टूर ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि पहले से ही कमजोर चल रहा पर्यटन सीजन लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद पूरी तरह चरमरा गया। इन संगठनों ने एक संयुक्त पत्र के माध्यम से केंद्रशासित प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति के अध्यक्ष को राहत पैकेज की मांग करते हुए पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


इस पत्र में ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन, ऑल लद्दाख टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, लेह को-ऑपरेटिव टैक्सी लिमिटेड, टेम्पो यूनियन और बाइक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को हुई हिंसा ने बिगाड़ी स्थिति
लेह में 24 सितंबर को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसमें चार लोगों की मौत और कई घायल हो गए। इसके बाद कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं, जिससे जनजीवन और व्यापार दोनों प्रभावित हुए।

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी इस प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। एक सप्ताह के भीतर अधिकतर पाबंदियां हटा ली गईं, लेकिन तब तक पर्यटन क्षेत्र को गहरा झटका लग चुका था।


संकट में हजारों लोगों की आजीविका
पर्यटन संगठनों ने अपने पत्र में लिखा कि, लद्दाख का पर्यटन केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह क्षेत्र की 70% से अधिक आबादी की आजीविका का स्रोत है। अब जब सर्दी की शुरुआत हो गई है और अधिकतर कारोबार बंद होने की कगार पर हैं, ऐसे में ऋण चुकाना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed