लेह एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला: एयरफोर्स की चिंता के बाद प्रशासन अलर्ट, फोटो-वीडियो पर लगेगी रोक
लद्दाख प्रशासन ने लेह एयरपोर्ट सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अनधिकृत फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगाने के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम भारतीय वायुसेना की चिंता के बाद उठाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में खासकर लेह स्थित एयरफोर्स के ड्यूल-यूज एयरपोर्ट की अनधिकृत फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पर रोक लगाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी ) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम भारतीय वायुसेना द्वारा सोशल मीडिया पर संवेदनशील क्षेत्रों की तस्वीरें और वीडियो बढ़ने पर जताई गई चिंता के बाद उठाया गया है।
लद्दाख सिविल एविएशन विभाग की प्रशासनिक सचिव निधि मलिक की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में एयरफोर्स स्टेशन लेह ने एयरस्पेस सुरक्षा, रनवे विस्तार, बाधाओं को हटाने और तकनीकी आवश्यकताओं जैसे कई मुद्दे उठाए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने संबंधित विभागों को मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू करने प्रतिबंधित क्षेत्रों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और स्पष्ट एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में यह भी तय किया गया कि एयरफोर्स प्रतिष्ठानों के आसपास सीसीटीवी और अन्य निगरानी उपकरण केवल सुरक्षा नियमों के तहत और आवश्यक मंजूरी के बाद ही लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण भूमि उपयोग और सुरक्षा मानकों की निगरानी को भी सख्त करने पर जोर दिया गया।