फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kupwara news: Encounter at Pichnad Machil area of Kupwara between security forces and terrorists two killed

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Wed, 03 May 2023 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 03 May 2023 12:23 PM IST
सार

कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Kupwara news: Encounter at Pichnad Machil area of Kupwara between security forces and terrorists two killed
Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान एक बार फिर घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में है। यह इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हीरानगर सेक्टर के ठीक सामने आईएसआई और पाकिस्तानी एजेंसियां एक बार फिर भारतीय सीमा में दहशत फैलाने के मंसूबों पर काम कर रही हैं। आतंकी लांचपैड शकरगढ़ में संदिग्धों की मौजूदगी और उनके नापाक मंसूबों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- रिश्ते में रार : नौकरी करने से रोका तो युवती ने मंगेतर को घोंपा चाकू, घायल अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें- Terror Attack Alert : आतंकी हमले का इनपुट, जम्मू से पठानकोट तक रेड अलर्ट, पुंछ जैसे अटैक की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed