फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Input of terrorist attack, red alert from Jammu to Pathankot

Terror Attack Alert : आतंकी हमले का इनपुट, जम्मू से पठानकोट तक रेड अलर्ट, पुंछ जैसे अटैक की आशंका

Wed, 03 May 2023 09:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 09:25 AM IST
सार

यह इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Input of terrorist attack, red alert from Jammu to Pathankot
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान एक बार फिर घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक में है। यह इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई हैं। साथ ही कठुआ के आर्मी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सुरक्षा कारणों से अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हीरानगर सेक्टर के ठीक सामने आईएसआई और पाकिस्तानी एजेंसियां एक बार फिर भारतीय सीमा में दहशत फैलाने के मंसूबों पर काम कर रही हैं। आतंकी लांचपैड शकरगढ़ में संदिग्धों की मौजूदगी और उनके नापाक मंसूबों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुरक्षा कारणों से आर्मी पब्लिक स्कूल को जहां अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, वहीं सभी महत्वपूर्ण इमारतों और संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करते हुए गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों की अनायास मूवमेंट पर भी मंगलवार शाम से बुधवार तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा को कई गुणा बढ़ाया
खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि किसी सैन्य संस्थान या फिर उससे सटे इलाके को निशाना बनाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां इसलिए भी चौकस हो गई हैं कि घुसपैठ करवाए जाने के अलावा हमले के लिए जम्मू कश्मीर में पहले से दाखिल हो चुके आतंकियों या फिर ओवर ग्राउंड वर्करों की भी मदद ली जा सकती है। शाम ढलने के साथ ही तमाम सैन्य क्षेत्रों की सुरक्षा को कई गुणा बढ़ा दिया गया है। पुलिस और अर्ध सैनिक बल भी अलर्ट पर हैं।


पुंछ जैसे हमले का भी खतरा
पुंछ के भाटादूड़ियां जैसे हमले का भी खतरा है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि सैन्य वाहनों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इस वजह से अकेले सैन्य वाहनों के मूवमेंट पर रोक लगा दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी बाजार अथवा अन्य स्थानों पर सैन्य वाहन पार्क न किए जाएं। इन सबके मद्देनजर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed