फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kupwara Army organizes Kalarus youth fair Yasir becomes Mr Kalarus

कुपवाड़ा: सेना ने किया कलारूस युवा मेले का आयोजन, युवाओं ने दर्शाई लोक संस्कृति की झलक

Thu, 15 Dec 2022 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 12:03 PM IST
सार

मेले में अकादमिक विशेषज्ञों द्वारा मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता 2022, सांस्कृतिक प्रदर्शन कार्यक्रम और कॅरिअर परामर्श जैसे आयोजन किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश फैलाना था।

विज्ञापन
Kupwara Army organizes Kalarus youth fair Yasir becomes Mr Kalarus
Kupwara - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ जुड़ने के लिए कई पहल शुरू की हैं ताकि उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए मुख्यधारा में लाया जा सके। इसी कड़ी में सेना ने थाईयन ( कुपवाड़ा) में पहले कलारूस युवा मेले का आयोजन किया। मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता में कलारूस के यासिर को मिस्टर कलारूस 2022 घोषित किया गया। कलारूस के अमीर नजीर और थाईयन के आबिद हुसैन को क्रमश: प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन


मेले में अकादमिक विशेषज्ञों द्वारा मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता 2022, सांस्कृतिक प्रदर्शन कार्यक्रम और कॅरिअर परामर्श जैसे आयोजन किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश फैलाना था। मिस्टर कालारूस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ शरीर और सामाजिक रूप से जागरूक करना था। सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को समृद्ध कश्मीरी और ग्रामीण संस्कृति से जोड़ना था।
विज्ञापन


13 दिसंबर को शुरू हुआ मेला 14 को संपन्न हो गया। 13 दिसंबर को लगभग 100 युवाओं ने मिस्टर कलारूस प्रतियोगिता 2022 के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया में भाग लिया। कुल 20 फाइनलिस्ट को 13 दिसंबर को शॉर्टलिस्ट किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र के कुल 15 स्कूल ऑडिशन के लिए आए थे। 14 दिसंबर को मिस्टर कलारूस कॉन्टेस्ट के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उनकी शारीरिक फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के लिए परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रदर्शन में शाहवर हाई स्कूल प्रथम रहा

मेले में लगभग 22 सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ कुल 15 स्कूलों ने भाग लिया। हर स्कूल में गुज्जर, गांव और कश्मीरी संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली लड़कियों और लड़कों द्वारा मनमोहक और असाधारण प्रदर्शन किया गया। अंत में शीर्ष तीन प्रदर्शनों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शाहवर हाई स्कूल खुमरियाल ने जीता। भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कुल 400 युवा मौजूद रहे। कमांडर 68 एमटीएन बीडीई ने कार्यक्रम को संबोधित किया और युवा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed