फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kulgam news, fire

Srinagar News: निपोरा काजीगुंड में मैकडम प्लांट में आग लगी

Thu, 11 Dec 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
kulgam news, fire
कुलगाम क्षेत्र के काजीगुंड में मैकडम प्लांट में लगी आग। संवाद
कुलगाम। काजीगुंड के निपोरा क्षेत्र में स्थित एक मैकडम प्लांट में बुधवार दोपहर को आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार आग अचानक प्लांट परिसर के अंदर लगी जिसके बाद साइट पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी क्योंकि आग तेजी से फैलने लगी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें और कुलगाम पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए घंटों जुटे रहे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आग बुझा दी गई है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed