{"_id":"695437847eb633b7ae089309","slug":"kulgam-anti-enchrochment-drive-shopkeeper-injured-srinagar-news-c-10-jmu1052-799079-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में अतिक्रमण विरोधी अभियान में एक दुकानदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में अतिक्रमण विरोधी अभियान में एक दुकानदार घायल
विज्ञापन
कुलगाम में अतिक्रमण हटायो अभियान के दौरान घायल हुआ दुकानदार। संवाद
कुलगाम। जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुलगाम कस्बे और इसके आसपास के इलाकों में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान एक स्थानीय दुकानदार घायल हो गया।
यह अभियान राजस्व विभाग, नगर समिति और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़कों के किनारे, फुटपाथों, नालियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाना था जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अभियान के दौरान एक स्थानीय दुकानदार घायल हो गया। उसे तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी : तहसीलदार
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तहसीलदार कुलगाम ने कहा कि यह चोट पूरी तरह से आकस्मिक और खेदजनक है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। प्रशासन इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त करता है। भविष्य में इस तरह के अभियानों के दौरान किसी को भी नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी। संवाद