{"_id":"655de422eced2f38620d5865","slug":"kashmir-army-hoisted-104-feet-high-tricolor-near-loc-at-teetwal-kupwara-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: सेना ने LoC के पास फहराया 104 फीट ऊंचा तिरंगा, स्थानीय लोगों ने कहा- हमारे लिए यह ऐतिहासिक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: सेना ने LoC के पास फहराया 104 फीट ऊंचा तिरंगा, स्थानीय लोगों ने कहा- हमारे लिए यह ऐतिहासिक दिन
Wed, 22 Nov 2023 04:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Nov 2023 04:51 PM IST
सार
टीटवाल में अजमत-ए-हिंद नाम का झंडा फहराया गया। सेना कमांडर ने कहा कि टीटवाल में फहराया गया तिरंगा झंडा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। स्थानीय निवासी ऐजाज खान ने कहा कि हमारे लिए खुशी का दिन है।
विज्ञापन
एलओसी के पास तिरंगा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाली चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मंगलवार को टीटवाल-चिलियाना क्रॉसिंग प्वाइंट (टीसीसीपी) पर 104 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। उन्होंने एक वैष्णो भोजनालय का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि हमारे लिए यह ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोअर नीलम वैली रोड से महज 100 मीटर की दूरी पर टीटवाल में अजमत-ए-हिंद नाम का झंडा फहराया गया। इस मौके पर सेना कमांडर ने कहा कि टीटवाल में फहराया गया तिरंगा झंडा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इस बीच टीटवाल के स्थानीय निवासी ऐजाज खान ने कहा कि हमारे लिए खुशी का दिन है।
विज्ञापन
पहली बार टीटवाल में 104 फीट का तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा खुशी की बात यह है कि सेव शारदा समिति ने सेना से गुजारिश की थी कि एक वैष्णो भोजनालय खोला जाए। इसका उद्घाटन भी कोर कमांडर ने किया। इससे न केवल यात्रियों को बल्कि यहां के स्थानीय को को लाभ पहुंचेगा। एक अन्य स्थानीय जावेद लोन ने कहा, ये गर्व की बात है। यह देश की शान है। 75 साल में पहली बार एलओसी के करीब सेना ने इतना ऊंचा तिरंगा फहराया। इससे देश के कोने-कोने से लोग इसे देखने आएंगे। हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
आयोजन के 500 लोग बने गवाह, क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ
तिरंगा फहराने के बाद एजीएस, टिटवाल के छात्रों और करनाह घाटी के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका समापन चिनार कोर कमांडर की उपस्थित में नागरिकों के साथ बातचीत के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। वहीं चिनार कोर कमांडर ने शान-ए-टीटवाल क्रिकेट मैदान में तिरंगा कप-2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण का शुभारंभ भी किया। टूर्नामेंट 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक तीन सप्ताह की अवधि में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में करनाह उपमंडल की कुल 32 टीमें भाग लेंगी।