फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, UT Ladakh, Talent Identification Programme, Inaguration

Srinagar News: कारगिल में यूटी लद्दाख के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम का उद्घाटन

विज्ञापन
Kargil, UT Ladakh, Talent Identification Programme, Inaguration
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूटी लद्दाख के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोग्राम का कारगिल मे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। लद्दाख में मिशन ओलंपिक 2036 के तहत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन शनिवार को हुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग लद्दाख के संयुक्त निदेशक ताहिर हुसैन जुबदवी ने कारगिल के खुर्बा-थंग स्थित एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया।

जुबदवी ने कहा कि यह पहल मिशन ओलंपिक 2036 के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का यह मंच लद्दाख के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगा जिससे युवा एथलीट भविष्य में भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं में योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। पहले ही दिन 150 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन भी इसी तरह की उपस्थिति की उम्मीद है। लेह में भी जल्द ही इसी तरह का टैलेंट आइडेंटिफिकेशन शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि पूरे केंद्र शासित प्रदेश से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रायल्स के लिए जारी विज्ञापन इतना प्रभावी रहा कि हरियाणा से भी खिलाड़ी कारगिल पहुंचकर इसमें शामिल हुए। ट्रायल का आयोजन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और तीरंदाजी में किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट, तथा रहने-खाने की सुविधा मिशन ओलंपिक 2036 के तहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed