{"_id":"69ac86829cdaf110fe070dc3","slug":"kargil-internation-womens-day-celebrate-drass-army-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109930-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सेना ने द्रास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सेना ने द्रास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
विज्ञापन
भारतीय सेना ने द्रास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, स्रोत – सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। सेना ने द्रास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं के सशक्तीकरण, उनकी ताकत और विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को उजागर किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय महिला उपलब्धि हासिल करने वाली हस्तियों और समुदाय के लोगों ने भाग लिया जिससे एकता और प्रेरणा का माहौल बना। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख स्थानीय महिला हस्तियों ने अपने जीवन के अनुभव, चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा किया जिससे खासकर युवा लड़कियों और महिलाओं को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर एक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया जिससे संवाद को बढ़ावा मिला और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिली।
कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ और एक समानता आधारित समाज के महत्व को रेखांकित करते हुए महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।