{"_id":"652f817893b0d47acd019f83","slug":"kargil-elected-councilors-took-oath-agreement-between-nc-and-congress-for-two-and-a-half-years-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल: निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, नेकां-कांग्रेस के बीच ढाई-ढाई साल की सहमति, 18 को पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल: निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, नेकां-कांग्रेस के बीच ढाई-ढाई साल की सहमति, 18 को पहली बैठक
Wed, 18 Oct 2023 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:26 PM IST
सार
नेकां व कांग्रेस की ओर से मिलकर परिषद का गठन किया जाएगा। दोनों पार्टियों के बीच सीईसी पद के लिए रोटेशन के आधार पर ढाई-ढाई साल के लिए सहमति बनी है।
विज्ञापन
kargil
- फोटो : DIPR Kargil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को शपथ ली। सैय्यद मेहदी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सभी 26 निर्वाचित पार्षदों को जिला जज इकबाल अहमद मसूदी ने शपथ दिलाई। परिषद की पहली बैठक 18 अक्तूबर को बुलाई गई है, जिसमें मुख्य कार्यकारी पार्षद (सीईसी) का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
नेकां व कांग्रेस की ओर से मिलकर परिषद का गठन किया जाएगा। दोनों पार्टियों के बीच सीईसी पद के लिए रोटेशन के आधार पर ढाई-ढाई साल के लिए सहमति बनी है। माना जा रहा है कि पहले नेकां की ओर से सीईसी पद पर दावेदारी की जाएगी। नेकां पार्षद डा. मोहम्मद जफ्फर आखून सीईसी पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से सीईसी पद के लिए नासिर मुंशी को ढाई साल बाद प्रत्याशी बनाया जा सकता है। दोनों पार्टियों ने संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया है जिससे परिषद का कामकाज सुचारु रूप से चल सके। बैठक के लिए डीसी कारगिल सीईओ रहेंगे। ज्ञात हो कि नेकां को 12, कांग्रेस को 10, भाजपा को दो तथा दो निर्दलीय सदस्य जीते थे। चार पार्षद मनोनीत किए जाएंगे।
विज्ञापन