फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, 5th LG Cup, Ice Hockey Championship, Preprations Complete

Srinagar News: कारगिल 5वीं एलजी कप आइस हॉकी चैंपियनशिप के लिए तैयार

विज्ञापन
Kargil, 5th LG Cup, Ice Hockey Championship, Preprations Complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। कारगिल में शीतकालीन खेलों का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5वीं एलजी कप आइस हॉकी चैंपियनशिप 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। यह चैंपियनशिप 12 से 16 जनवरी तक ख्री सुल्तान चो स्पोर्ट्स स्टेडियम, बियामाथांग स्थित आइस हॉकी रिंक में होगी। यह आयोजन उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के संरक्षण में कराया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लद्दाख भर से बेहतरीन आइस हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो पहाड़ों के बीच गति, कौशल और खेल भावना का रोमांचक प्रदर्शन करेंगे। शीतकालीन खेल प्रेमी और स्थानीय लोग इस बड़े आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन


चैंपियनशिप से पहले संयुक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल ताहिर हुसैन जुबदवी ने बियामाथांग आइस हॉकी रिंक में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ लेखा अधिकारी इस्सा खान तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे, खिलाड़ियों के आवास और समग्र लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जुबदवी ने बताया कि चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 12 जनवरी को होगा। इसमें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव तथा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लद्दाख के विभिन्न हिस्सों से 10 पुरुष टीमों और 5 महिला टीमों की भागीदारी होगी जो क्षेत्र में आइस हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस वर्ष के आयोजन में एक नया आकर्षण जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान स्पीड स्केटिंग का प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा जिससे दर्शकों के लिए शीतकालीन खेलों का अनुभव और भी रोचक होगा।


संयुक्त निदेशक ने आइस हॉकी प्रेमियों और खेल उत्साहियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में बियामाथांग आइस हॉकी रिंक पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और लद्दाखी शीतकालीन खेलों की भावना का उत्सव मनाएं। यह चैंपियनशिप न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी बल्कि देश में लद्दाख की पहचान एक प्रमुख शीतकालीन खेल केंद्र के रूप में और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed