फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   John Abraham after wrapping Vedaa shoot said Kashmir is beautiful and fantastic please come

John Abraham: घाटी में शूटिंग के लिए पहुंचे जॉन अब्राहम बोले- खूबसूरत और शानदार है कश्मीर... जरूर आएं

Wed, 13 Dec 2023 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

जॉन अब्राहम ने कहा कि यहां हमारा शानदार स्वागत हुआ। कश्मीरी लोग बिल्कुल शानदार हैं। हर कोई काम करना चाहता है, वे काम करना चाहते हैं और वे बस काम करके खुश रहना चाहते हैं। वे हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।

विज्ञापन
John Abraham after wrapping Vedaa shoot said Kashmir is beautiful and fantastic please come
John Abraham Kashmir Visit - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड स्टार कलाकार जॉन अब्राहम इन दिनों कश्मीर में अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' की शूटिंग करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अभिनेता जॉन पर कश्मीर की प्राकृतिक संदुरता ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने लोगों को एक संदेश देते हुए का कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत और शानदार जगह है। यहां जरूर आएं। जॉन अब्राहम पिछले हफ्ते फिल्म की शूटिंग के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर पहुंचे। फिल्म वेदा की शूटिंग कश्मीर घाटी के श्रीनगर और अनंतनाग जिले में की गई।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने जारी एक वीडियो में अब्राहम ने कहा कि कश्मीर में उनका अनुभव शानदार रहा।
"हम अश्मुक्कम में शूटिंग कर रहे हैं। यह बिल्कुल शानदार जगह है। मैं अनंतनाग के बाहरी इलाके में हूं। कश्मीर बहुत खूबसूरत जगह है। अभिनेता इस दौरान पारंपरिक कश्मीरी लबादा फेरन पहने हुए नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि लोग न केवल शूटिंग के लिए बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए भी कश्मीर आएं और देखें कि यह कितनी खूबसूरत जगह है। यहां हमारा शानदार स्वागत हुआ। कश्मीरी लोग बिल्कुल शानदार हैं। हर कोई काम करना चाहता है, वे काम करना चाहते हैं और वे बस काम करके खुश रहना चाहते हैं। वे हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 50 वर्षीय अभिनेता ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "जब आप यहां आएं तो उस जगह को गंदा न करें या प्लास्टिक न फेंकें क्योंकि यह बहुत खूबसूरत जगह है, इसे साफ रखना होगा। सभी को मेरी यही सलाह है। कृपया कश्मीर आएं, यह शानदार है।" फिल्म वेदा का निर्देशन निखिल आडवाणी द्वारा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और मनोरंजक एक्शन शामिल होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed