{"_id":"69655a4e57325c8ce00f3c61","slug":"jkca-elections-to-be-held-on-16th-after-eight-years-srinagar-news-c-10-jmu1060-809887-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आठ साल बाद 16 को होंगे जेकेसीए के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आठ साल बाद 16 को होंगे जेकेसीए के चुनाव
Tue, 13 Jan 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
जीजीएम साइंस काॅलेज में सभी औपचारिकताएं पूरी, चुनाव अधिकारी एके ज्योति कर रहीं निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आठ साल बाद जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के चुनाव 16 जनवरी को जीजीएम साइंस काॅलेज में करवाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी एके ज्योति देवी की देखरेख में औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। नई कार्यकारिणी के लिए 23 क्लबों के सदस्य मतदान करेंगे। दो क्लबों को बाहर किया गया है। हालांकि मतदान के बाद नतीजों पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नतीजे सार्वजनिक होंगे। 14 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
सोपोर के मुस्लिम क्रिकेट क्लब के सदस्य जावेद अहमद अध्यक्ष, जम्मू क्रिकेट क्लब के विवेक खजूरिया महासचिव, उधमपुर के यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के राजन सिंह कोषाध्यक्ष, श्रीनगर के संगम क्रिकेट क्लब के बजाहद माजिद संयुक्त सचिव और जम्मू के शास्त्री क्रिकेट क्लब के देशरतन दुबे उपप्रधान पद के लिए मैदान में हैं। वहीं, यूथ क्रिकेट क्लब भद्रवाह, उपसमिति सदस्य सुनील सेठी, कश्मीर क्रिकेट क्लब का नामांकन खारिज हो गया है।
2021-22 में बीसीसीआई ने बनाई थी तीन सदस्यीय उप समिति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सब कमेटी के सदस्यों पर धोखाधड़ी, बैक डेट आदेश और चुनावी लिस्ट में हेरफेर के आरोप लगे हैं। 2021-22 में बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय उप समिति का गठन किया। समिति की ओर से नियमित गतिविधियों के लिए संविधान तैयार किया और बोर्ड को सौंपा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया जिसमें 12 सप्ताह में चुनाव करवाने को कहा गया। इसके लिए चुनाव अधिकारी की तैनाती की गई। क्लबों के सदस्य का कहना है कि चुनाव में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। नई कार्यकारिणी का चयन निष्पक्ष तरीके से किया जाए।