फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir Where stones used to rain, today people are taking selfies there, now the tricolor has become th

Jammu Kashmir: बदलाव... जहां बरसते थे पत्थर, आज वहां सेल्फी ले रहे लोग, अब तिरंगा बना कश्मीर की पहचान

Tue, 12 Aug 2025 12:32 PM IST
निकिता गुप्ता अजीम यूसुफ अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अजीम यूसुफ अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 12 Aug 2025 12:32 PM IST
सार

श्रीनगर के लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर पर अब तिरंगा सेल्फी पॉइंट बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है, जहां कभी पत्थरबाजी और विरोध हुआ करता था। पर्यटकों और स्थानीय लोगों में तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाने का उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Where stones used to rain, today people are taking selfies there, now the tricolor has become th
श्रीनगर के लाल चौक पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के दौरान तिरंगा थीम वाले फ्रेम के साथ पोज दे रही महिला क - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

लाल चौक का घंटाघर अपने आप में बदलाव का एक बड़ा इतिहास समेटे हुए है। अलगाववादियों की पाकिस्तान के समर्थन में रैलियों से लेकर पत्थरबाजी से लेकर पहलगाम हमले के बाद आतंक के विरोध में प्रदर्शन तक इस घंटाघर ने देखे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को तिरंगा सेल्फी पॉइंट के रूप में एक और मील का पत्थर यहां देखने को मिला।लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। जो भी कश्मीर आता है वह घंटाघर के सामने फोटो खिंचाना जरूर चाहता है। अब भी हर प्रर्दशन और रैली चाहे किसी पार्टी की हो घंटाघर से शुरू या घंटाघर पर संपन्न होती है। पर्यटकों के दल और बाइकर्स दल के चालक यहां फोटो लेते नजर आ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर संस्कृति विभाग की ओर से लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर के पास सोमवार को सेल्फी पॉइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर यहां लोग आते रहे और सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचाते रहे।गाजियाबाद के पर्यटक राजेंद्र साहू ने बताया कि परिवार के साथ कश्मीर की यात्रा पर निकले हैं। श्रीनगर आये तो सबसे पहले घंटाघर देखने की चाहत थी। सुना था यहां अलगाववादी तिरंगा नहीं फहराने देते थे।

घंटाघर की बुर्जी पर शान से लहराता तिरंगा देखा तो दिल को सुकून मिला। यहां सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचाना एक शानदार यादगार है। वहीं मौजूद रजनी गुप्ता ने बताया कि वह ग्वालियर से आयी हैं। देशभक्ति की भावना को व्यक्त करने के लिए तिरंगा सेल्फी पॉइंट एक बेहतरीन साधन है। देश है तो हम हैं।

पहलगाम हमले के विरोध में भी हुए थे प्रदर्शन
घंटाघर के पास स्थित एक दुकान के संचालक ने बताया कि तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर काफी लोग फोटो खिंचा रहे हैं। इनमें पर्यटक भी हैं और स्थानीय लोग भी। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ भी स्थानीय लोगों ने देशभक्ति का परिचय देते हुए कायराना हरकत के खिलाफ प्रदर्शन किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सेना की कार्रवाई का समर्थन किया था। हम अलग नहीं हैं, भारतीय ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed