{"_id":"63831458f1c0c446e9381f15","slug":"jammu-kashmir-weather-srinagar-records-coldest-night-of-the-season-at-minus-2-dot-1-degrees-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, घाटी में कई जिलों में पारा शून्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, घाटी में कई जिलों में पारा शून्य से नीचे
Sun, 27 Nov 2022 01:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 27 Nov 2022 01:10 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। शनिवार-रविवार रात श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। यहां माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर में साफ मौसम के बीच कंपकंपी बढ़ गई है। घाटी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में न्यूनतम पारा 5 से 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। शनिवार-रविवार रात श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। यहां माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच रात न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीकुंड में माइनस 1.4, पहलगाम में माइनस 3.0, कुपवाड़ा में माइनस 1.5, कोकरनाग में माइनस 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन